
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गणतंत्र दिवस समारोह के पहले 23 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर कुमार मयंक कमाण्डेंट 159 बटालियन के निर्देशन में एवं लोकेश कुमार द्वितिय कमान अधिकारी (परिचालन) के नेतृत्व में संयुक्त अभियान छक्करबंधा के जंगली क्षेत्र लडुईया पहाड़, करिबाडोभा, मुर्गीडीह, बहेरतरी, सहीया पहाड़, शिकारीकुऑ ,सीमरीया दह, थाना मदनपुर, जिला- औरंगाबाद (बिहार) के इत्यादि क्षेत्रों में चलाते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री व हथियार, बारूद बरामद किया गया है। इस अभियान में 159 बटा० के०.रि०.
पुo बल, आर०एफ० टी०. गया, 47 बटा० के०. रि०. पुलिस बल 205 कोबरा, अभियान दल औरंगाबाद, अभियान
दल गया आदि टीम शामिल थे। अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा छुपाया गया गोला, बारुद, हथियार एवं दैनिक उपयोगी सामान भी बरामद किया गया है।
अबतक सफलताएं अर्जित होती आई है
पिछले कई दशकों से गया जिला अत्यंत नक्सल उत्पीड़ित जिला रहा है। इसमें भी छक्करबंधा क्षेत्र सुरक्षा बलों के लिए एक चुनौती बनी रही है। इस दुर्गम जटिल और नक्सलियों
के गढ़ में विभिन्न प्रकार की अनगिनत आईईडी लगाकर नक्सलियों ने अपने आप को सुरक्षित घेरे में रखे हुआ था। इस परिस्थिति में CRPF 159 बटालियन के कमांडेंट कुमार मयंक 01 सितंबर 2022 से 159 बटालियन का कार्यभार ग्रहण करने के बाद इस क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आरम्भ किया। प्रत्येक कम्पनी में एक ऐसी टुकडी का निर्माण किया और उनका मनोबल इस स्तर तक पहुॅचाने में सफलता प्राप्त की। जिसके कारण वे छक्करबंदा में किसी भी क्षेत्र में अपने स्तर पर ऑपरेशन करने में सफलता अर्जित की है।

बरामद सामग्रियों की सूची

- मोटोरोला वाकी टॉकी – 02 नग
- इन्टरसेप्टर – 01 नग
- 315 बोर राईफल – 01 (मैगजिन के साथ)
- यू०. बी०. जी०एल० माउन्ट –01
- 7.62x51mm SLR-956 राउन्ड
06.7.62x39mm –
811 राउन्ड
07.9mm –
251 राउन्ड
08.5.56mm – - 315 बोर राउन्ड
1484 राउन्ड
81 नग - काला डान्गरी
- केन आई०. इo. डी०
- प्रेसर आई०. इ०. डी०
01 नग
- इलेक्ट्रीक डेटोनेटर – 06 नग
- कोर्डेक्स वायर – 10-15 मीटर
- पुल मैकेनिज्म – 07 नग
- प्रेसर मैकेनिज्म – 17 नग
16 इलेक्ट्रीक वायर 50 – 60 मीटर - मोबाईल फिचर फोन
- अमुनेशन पाउच 01 नग
- स्टील बॉक्स 01 नग एवं नक्सल साहित्य












