वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

आश्विन पूर्णिमा शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर फल्गु सेवा समिति के बैनर तले अध्यक्ष मून्ना लाल धोकड़ी पाठक की अध्यक्षता में स्थान देवघाट विष्णुपद पर कई कार्यक्रम संम्पन हुए। हिन्दू धर्म मे धार्मिक दृष्टिकोण से आश्विन मास को विशेष स्थान प्राप्त है। पूरा आश्विन मास पितरों व देवताओं को समर्पित होता है। आज के दिवस पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने महारास किया था। आज के दिन ही आकश से अमृत वर्षा होती है, पपीहा नामक पक्षी आज के दिन ही आकाश से प्राप्त जल को पी पुरे साल तक संतुष्ट होता है। आज के दिन चल-अचल सम्पति खरीदनी चाहिए। फल्गु नदी में स्नान पूजन ,यजन भजन ,कीर्तन आरती करने से कोटि गौदान करने का फल प्राप्त होता है , भगवान श्री कृष्ण श्री राधारानी के साथ झूले पर विराज प्रकृति का आनंद लेते है। सम्पूर्ण भारतवर्ष का कल्याण हो इसी उद्देश्य से यह महाआरती निरंतर की जा रही है। आज का यह फल्गु महाआरती पांच गयापाल निपुण ब्राह्मण सागर अग्निवार, मंगल गुर्दा, रंगनाथ विठ्ठल, संदीप धोकड़ी, मानस भईया के द्वारा संपन्न किया गया। फल्गु सेवा समिति ने आज गया नगर निगम को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि आपका सहयोग पुरे वर्ष समिति को प्राप्त होता रहा जिसके लिए समिति आपका आभार व्यक्त करती है और आगे पूर्ण सहयोग की आशा भी रखती है। आज के इस महाआरती मे पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान, डा,राजवंश सिह,डा संजय वर्मा जी गरिमामय उपस्थिति रही। इस आयोजन के उपरांत महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। इसकी जानकारी मिडिया प्रभारी छोटू बारिक एवम गोकुल दुबे ने दी