वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ( I.T.F.) एवं एआईआरएफ ,नई दिल्ली के आह्वान पर रेलवे ग्लोबल एक्शन वीक के अंतिम दिन सोमवार को गया स्टेशन परिसर अंतर्गत पोर्टिको के सामने प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में ईसीआरकेयू हाजीपुर के कार्यकारी अध्यक्ष सह पीएनएम प्रभारी डीडीयू मंडल मिथिलेश कुमार थे। उन्होंने अपने संबोधन में रेल कर्मचारियों के बीच कहा कि भारत सरकार/ रेल मंत्रालय 1 जनवरी 2004 तथा उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम के तहत लाकर कर्मचारी विरोधी काम किया है। न्यू पेंशन स्कीम एक तरह से नो पेंशन स्कीम है जिसके तहत रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को जीवन यापन के लिए मूलभूत सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हो पाएगी। सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को भी रिटायरमेंट के बाद जीवन यापन करने की मौलिक अधिकार संविधान प्रदत्त है जो उनके रिटायरमेंट के पैसे से पूरी होती है।
फिर भी भारत सरकार द्वारा कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद काफी कम पेंशन दी जा रही है, जो चिंता की विषय है। गया शाखा सचिव मुकेश सिंह ने कहा कि आगामी वर्ष चुनाव का वर्ष है सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन तथा ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन का साथ देना होगा ताकि सरकार पर दबाव बनाकर पुरानी पेंशन बहाल कराया जा सके। गया शाखा के अध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद ने कहा कि ईसीआरकेयू हमेशा कर्मचारियों के हित के लिए प्रशासन से लड़ते रहती है और आगे भी कर्मचारी हित में लड़ाई जारी रहेगी। सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर आगे की लड़ाई रणनीति बनाकर लड़नी होगी। अप्रैल माह के 21 तारीख को संपूर्ण भारतवर्ष के राज्यों के राजधानी में प्रदर्शन होना है। इसमें सभी रेलवे कर्मचारियों, राज्य सरकार के ट्रेड यूनियन, शिक्षक संघ, आम बुद्धिजीवी वर्ग को इसमें सक्रिय रुप से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाना होगा, तभी सफलता मिलेगी।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, राजन कुमार सिन्हा, संतोष कुमार , कुणाल रंजन, रविराज ,श्रीनिवास सिंह ,विनोद कुमार ,नित्यानंद प्रसाद ,दिलीप कुमार ,प्रमोद कुमार , बिंदेश्वर प्रसाद ,अजय कुमार सिंह सुमित कुमार राहुल कुमार राजीव रंजन मुकेश कुमार गौरव सुधीर कुमार अमरदीप कुमार पंकज कुमार , नवीन कुमार, संजय कुमार यादव दीपू भारती, सुनील कुमार, ओमप्रकाश, हरेंद्र सिंह, राजू कुमार, प्रभाकर , रोशन कुमार, सुजीत कुमार, राकेश कुमार , अशोक कुमार , अनिल वर्मा, सरवन कुमार ,अखिलेश कुमार, के अलावा बहुत सारे रेल कर्मचारी एवं अन्य ट्रेड यूनियन के सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी उत्तम कुमार मीडिया प्रभारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा गया ने दी है।