वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल


इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आई है कि नक्सलियों के खजाने मिले हैं। खबर है कि CRPF और SSB की संयुक्त टीम ने गया-औरंगाबाद जिले की सीमा पर छकरबन्दा के जंगलों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक लॉकर(आलमारी) का पता लगाते हुए इसे बरामद किया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार छकरबन्दा के जंगल में शिकारी कुआं नामक स्थान से यह खजाना बरामद किया गया है। इस लॉकर से करीब ₹ 20 लाख रुपये हैं। सभी नोट 2000 रुपये के हैं। बताया गया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के शिकारी कुआं नामक स्थान से यह खजाना मिला है। ऑपरेशन टीम में शामिल पदाधिकारी व जवान इसे बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। विशेष रूप से इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सीआरपीएफ के विश्वस्त सूत्रों ने दावा किया है कि औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के छकरबन्दा जंगल में शिकारी कुआं नामक स्थान है। जहां खजाने के साथ 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। नोट असली या नकली इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है।