
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष सह मगध प्रभारी नर्मदेश्वर शर्मा उर्फ पन्ना बाबू का देहांत गुरुवार को हो गया। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा, मनोज कुमार कार्यकारी अध्यक्ष, नागेंद्र नाथ शर्मा प्रधान महासचिव, राम अवतार पाण्डेय वरीय उपाध्यक्ष एवं गया जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मदन शर्मा, सत्येन्द्र कुमार प्रधान सचिव एवं सभी संघीय पदाधिकारियों ने उनके देहांत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। नेताओं ने कहा कि यह घटना बिहार के शिक्षकों के लिए बहुत ही दुःखद है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।वर्तमान में वे गया शहर के तुतवाड़ी मोहल्ले में रह रहे थे। उच्च विद्यालय माफ़ी वारसलीगंज नवादा से 2011में सेवानिवृत हुए थे। मूल रूप से वे ग्राम -तेरा, पोस्ट -तेरा, थाना -करपी, जिला अरवल के रहनेवाले थे। 73 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। इनके परिवार में पत्नी और दो शादीशुदा बेटी है |
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल