वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया जिले के डेल्हा थाना अंतर्गत बागेश्वरी गुमटी से दिनांक 14.03.2023 को दोपहर बाद 01ः00 से मिथलेश गुप्ता, पिता- स्व. जगदीश साव लापता हैं। जो कि बागेश्वरी गुमटी, थाना डेल्हा, जिला- गया के रहने वाले हैं। जो अबतक अपने घर वापस नहीं लौटे हैं। मिथलेश गुप्ता की उम्र करीब 58 वर्ष है। मिथिलेश गुप्ता एक ठेले पर बागेश्वरी गुमटी के नजदीक जलेबी कचौरी, लिट्टी चोखा की दुकान चलाते हैं। डेल्हा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा है कि जिस किसी भी व्यक्ति को इनके बारे में जानकारी मिले। वे तुरंत डेल्हा थाना के इन नंबरो पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर 9431822219 पर या 6299344912 नम्बर पर मिथलेश गुप्ता के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इधर, मिथलेश गुप्ता के लापता हो जाने के बाद इनके परिजनों का हाल बेहाल है। बता दें कि कुछ साल पहले बागेश्वरी गुमटी के पास एक चाय की दुकान के संचालक लक्ष्मी प्रजापति भी अचानक गायब हो चुके हैं। इनका भी अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है। इनके परिजन भी लक्ष्मी प्रजापति के सकुशल घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।