रिपोर्ट- महताब अंसारी

कोंच। थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार की दोपहर आयोजित की गई जिसमें 35 केंद्रीय व 21 सदस्यीय संचालन कमिटी का गठन किया गया है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि बैठक की अध्यक्षता जयनंदन शर्मा ने किया। बैठक में संचालन कमिटी के गठन एवं आगामी कार्यक्रमों के स्वरूप पर चर्चा किया गया। वहीं, 35 सदस्यीय केंद्रीय एवं 21 सदस्यीय संचालन कमिटी सदस्य का गठन किया गया है जिसमें मुख्य संरक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव, सम्मानित अध्यक्ष जयनंदन शर्मा, अध्यक्ष नंदलाल यादव, उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव व अन्य, सचिव बालेश्वर प्रसाद यादव, उप सचिव अशोक यादव व अन्य, कोषाध्यक्ष उपेन्द्र यादव उप कोषाध्यक्ष रामविजय यादव व अन्य एवं मीडिया प्रभारी दारा सिंह को बनाया गया है। तत्त्पश्चात कमिटी के संविधान का निर्माण किया गया और आगामी 6 अप्रैल 2023 को गुरुआ प्रखंड के भूरहा में किसान महा पंचायत करने का निर्णय लिया गया है। मौके पर एल के बिंदु, ब्रजेश यादव, धनेश यादव, किशोरी मोहन, उपेन्द्र यादव समेत दर्जनों लोग शामिल थे।