वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल
कहते हैं प्रतिभा किसके अंदर छिपी है, कोई बता नहीं सकता। यह स्वयं प्रस्फुटित होकर अपना परिचय दे जाती है। मन्नत की उम्र 13 साल है। जो सब-जूनियर कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। पहली दफा नहीं, बल्कि इसके पहले भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुका है। गया शहर के लोको कॉलोनी निवासी नवल पासवान के नाती मन्नत गहलोत, सुनील कुमार व नूतन कुमारी पासवान के पुत्र हैं। जो पटना में आयोजित IMA warrior bihar state champianship 2022 में बिहार की ओर से भाग लिया था। मन्नत का चयन गया जिले से किया गया था। इस चैंपियनशिप में मन्नत सब-जूनियर वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते हुए गया जिले का नाम शिखर पर पहुंचाया। मन्नत DAV cantt. area public school, Gaya के कक्षा VI, section-E का छात्र है। गया जिला कराटे संघ के अध्यक्ष सह मन्नत गहलोत के कोच लक्ष्मण कुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप में बिहार के कई जिले के खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें गया जिले से मन्नत को इस चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिला और गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी मन्नत इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के सब-जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुका है। कोच श्री कुमार ने मन्नत की इस उपलब्धि को हासिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। श्री कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता 1 अक्टूबर 2022 को पटना में आयोजित किया गया था। मन्नत की इस उपलब्धि पर जहां इनके माता पिता गर्व महसूस कर रहे हैं, वहीं मन्नत के नाना नवल पासवान इस उपलब्धि पर आह्लादित हैं। मन्नत की इस उपलब्धि पर गया नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल के अलावा विवेक, मनीष, सतीश, कुंदन आदि खिलाड़ियों ने मन्नत को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।