जिस पिता ने अपने संतानों को गोद में खिलाया, उसी पिता को संतानों को दफन करना पड़ा
✍️देवब्रत मंडल चीफ एडिटर मगध लाइव
रिपोर्ट – गौरव सिंह ,अतरी संवाददाता


जिस पिता ने गोद में अपने संतानों को प्यार दिया। उसी पिता को अपने संतान के शवों को गांव के श्मशान घाट पर बारी बारी से अंतिम संस्कार करना पड़ा। हृदय को द्रवित कर देने वाली यह सांसारिक परंपरा को निभाते वक्त पिता के हाथ कंपकपा रहे थे। पिता के आखों से बह रहे अविरल आंसू यहां मौजूद सभी को रुला रहा था। वाक्या कुछ ऐसी है कि अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड दरियापुर पंचायत के मालती गांव में शुक्रवार को दम घुटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन द्वारा समझाए बुझाने के बाद पीड़ित परिवार पोस्मार्टम के लिए शव पुलिस प्रशासन को सौंपा था। पोस्टमार्टम के बाद गांव के ही श्मशान घाट पर शनिवार को सभी शवों का दाह संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बताया की पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे शव गांव पहुंचा। इसके बाद सभी शव को पहले मृतक के घर रखा गया। मृतका के पति तथा तीनों बच्चों के पिता पवन शर्मा सुबह 9 बजे गांव मालती पहुंचे। पवन शर्मा पत्नी और छोटे छोटे बच्चों के शव को एक साथ कफन में लिपटा देख दहाड़ मार कर रोने लगे। शवों के साथ लिपटकर दहाड़ मारकर रो रहे थे। यह हृदयविदारक पल देखकर पूरा गांव उनके साथ रो पड़ा। सांसारिक बंधन से मुक्त हो चुकी पवन शर्मा की पत्नी और सभी बच्चे के शवों को 11 बजे दाह संस्कार के लिए गांव के ही श्मशान घाट पर लाया गया। तीनों बच्चों को मिट्टी उसके पिता पवन शर्मा ने दिया। पत्नी को मुखाग्नि दी।

मृतक के घर नेताओं का दिन भर लगा रहा ताता
शोकाकुल परिवार के घर अतरी विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव तथा जिला परिषद अध्यक्ष नैना देवी, पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी, अतरी विधानसभा के लोजपा प्रत्याशी रहे अरविंद सिंह मृतक के परिवार से मिलकर सांत्वना दिया। हर संभव मदद का भरोसा दिया। एमएलसी मनोरमा देवी ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दी।
बीडीओ ने दिया परिवारिक लाभ योजना
मोहड़ा के बीडीओ शंभू चौधरी ने मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री परिवारिक लाभ योजना के तहत 80 हजार रुपए का चेक दिया। बीडीओ ने मृतक के परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने को कहा। उन्होंने हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। बता दें कि मृतकों में 35 वर्षीय महिला विभा देवी व उसकी 10 वर्षीय पुत्री सिमरन कुमारी, 4 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी और 8 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार हैं।