वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

माहुरी वैश्य मंडल, नवयुवक समिति एवं महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्थानीय माहुरी वैश्य मंडल भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह एक परिवारिक होली मिलन उत्सव कार्यक्रम है, जहां महिलाओं की अलग टोली एवं पुरुषों की अलग टोली है। महिलाओं की टोली में पुरुषों का प्रवेश पुर्णतः वर्जित है। होली हमारे बेरंग जीवन में खुशियों का रंग भरती है। होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है।

इस दिन लोग जाति और मजहब के भेदभाव को भूलकर एक-दूसरे के करीब आते हैं। इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं पुरुषों ने अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं और बच्चों एवं पुरुषों ने भाग लिया। मीडिया प्रभारी सौरभ लोहानी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में माहुरी वैश्य मंडल, नवयुवक समिति एवं महिला समिति एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने निभाई। इस मौके पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।