
टिकारी संवाददाता: आगामी 26 फरवरी को लोजपा (रा.) द्वारा टिकारी राज इंटर स्कूल के सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने देते हुए बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी तेज कर दी गयी है। युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि जन सम्पर्क अभियान में पार्टी के प्रदेश सचिव बेचन चन्द्रवंशी, धन्नजय पासवान, दिलीप रविदास सहित कई नेता शामिल थे।