

गया जिला खो-खो संघ के द्वारा बुधवार को छोटी दीपावली के मौके पर गया के गांधी मैदान स्थित खो- खो खेल मैदान को 1100 मिट्टी के दीये से आकर्षक तरीके से सजाया गया। यह दृश्य बड़ा ही मनोरम था। इस मौके पर गया जिला खो-खो संघ के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। इस दीपों की माला में देश की खतिर शहीद हुए वीरों को भी समर्पित था साथ ही आत्म दीपो भवः का भी संदेश इस कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया। इस मौके पर जितेंद्र कुमार के साथ अंतर्राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी अंजार अहमद खान, राष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषभ कुमार, रोहित कुमार, अक्षय कुमार, देवराज, गुंजा कुमारी, सोनम राज, आकिब कुमार आदि सभी जूनियर खिलाड़ी भी उपस्थित थे। सभी को जिला खेल संघ की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं भी खिलाड़ियों की ओर से देशवासियों को दी गई।
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल