
डुमरिया प्रखंड के मैगरा कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में कस्तूरबा गांधी की जयंती धूम धाम से मनाया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं द्वारा कस्तूरबा गांधी के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।विद्यालय परिवार के तरफ से कस्तूरबा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।विद्यालय के वार्डन अनुराधा सिंह ने बताया कि कस्तूरबा गांधी ने देश आजादी से लेकर समाज के कल्याण के लिए कई कार्य किए।महात्मा गांधी को हमेशा साथ देती रही।कस्तूरबा गांधी के जीवन से कई लोग प्रभावित होकर देश आजादी मे कूद पड़े थे। मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र त्रिपाठी,बिनोद पांडेय,संतोष सुमन,रखी कुमारी,रम्मी कुमारी,प्रमिला देवी ,अजय कुमार,राजू साव इत्यादि ने जयंती पर उपस्थित होकर कस्तूरबा गांधी के बिचारो पर प्रकाश डाला।