वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया-मानपुर रेलखंड पर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक झारखंड का रहनेवाला बताया गया है। गया रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी के हवाले से बताया गया कि गुरुवार की सुबह ईश्वर चौधरी हाल्ट के पास एक व्यक्ति के शव होने की सूचना पर शव को बरामद कर लिया गया है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। जो कि झारखंड का रहनेवाला बताया गया है। बताया गया है कि मृतक के परिजन को घटना की सूचना दी गई है। जिनके आने के बाद विशेष जानकारी प्राप्त हो सकेगी।