
टिकारी संवाददाता: आगामी पांच मार्च को जदयू द्वारा आयोजित होने वाली भीम चौपाल को लेकर शुक्रवार को पार्टी नेताओं की टिकारी डाकबंगला में बैठक हुई। जदयू प्रखण्ड कमिटी के अध्यक्ष सुभाष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नेताओं ने कार्यक्रम तैयारी और सफलता पर चर्चा की व कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पार्टी नेताओं द्वारा क्षेत्र में जन सम्पर्क अभियान को तेज कर अधिक से अधिक लोगो को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वाहन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व विधायक सह पार्टी जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल होंगे। बैठक में अशोक कुमार वर्मा, अरविंद वर्मा, नंद किशोर ठाकुर, रामनंदन ठाकुर, विनोद यादव, अभिनव कुमार, अम्बिका प्रसाद, नवल सिंह, अनिल कुमार, अधिवक्ता विजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।