वरीय संवाददाता, देवब्रत मंडल
गया समाहरणालय में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाला जनता दरबार 7 अक्टूबर को स्थगित रहेगा। दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न स्थान, चौक चौराहों पर माँ दुर्गा की स्थापित की गई प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है। जिसे देखते हुए विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण तथा अन्य वरीय अधिकारियों को इस विसर्जन कार्यक्रम को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्ति की गई है। इस वजह से 7 अक्टूबर (शुक्रवार) को जिला पदाधिकारी का जनता दरबार को स्थगित रखा गया है।