


रिपोर्ट – दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया
डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहेब आंबेडकर स्थित
स्मारक स्थल पर मंगलवार को समाजसेवी एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी 99वीं जयंती मनाई गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने अपने अपने संबोधन में जन जन के प्रिय, गुदड़ी के लाल कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर बारीकी से प्रकाश डालते हुए उनके नक्शे कदम पर चलने का संकल्प लिया। वही राजद के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार संविधान बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर जिला पार्षद रविंद्र राम,मनोज पासवान,रंजन पासवान, कृष्णा दास,रंजित यादव,सोहैल खान,डॉक्टर रंजन कुमार,जनार्दन रॉय,साजिद अहमद बागी, नोसाद खान संघ , परवेज खान,प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार गुप्ता,मसूद खान,संतन यादव , इत्यादि उपस्थित हुए









