
डुमरिया प्रखंड क्षेत्र की छकरबंधा पंचायत मुखिया मो. इम्तेयाज के नेतृत्व में पंचायत भवन स्थित हाट बाजार बुधवार को शुरू हो गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस साप्ताहिक हाट बाजार का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी पुष्पवती प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार जिला पार्षद रविन्द्र राम मुखिया इम्तेयाज अहमद मनरेगा पीओ मुरली मनोहर समाजसेवी भागवत यादव ने फीता काटकर किया। शुरुआत में मुख्य रूप से बाजार में कपड़ा, चूड़ी, समोसा, जलेबी, सब्जियों की दुकान के अलावे मछली, मुर्गा दुकान सहित अन्य सामग्री की दुकान लगीं। बाजार में करीब दस दर्जन से अधिक दुकानें एक साथ देख ग्रामीण प्रसन्न हुए। जमकर खरीददारी की। बाजार में मैगरा, नारणपुरा, सेवरा, डुमरिया, सलैया, मंझौली पचमो, पकाडीह के अलावे पंचायत के बरहा महुलनिया तारचुवा, बलथरवा,कचनार, महराओं, के व्यवसायियों ने दुकान लगाया। इस संबंध में मुखिया इम्तेयाज अहमद ने बताया कि छकरबंधा एवं आसपास के ग्रामीणों को सब्जी एवं अन्य सामानों की खरीद-बिक्री करने के लिए छकरबंधा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। छकरबंधा के किसानों व ग्रामीणों को कुछ सामान खरीद-बिक्री करना होता था तो उन्हें काफी दूरी तयकर डुमरिया या मैगरा बाजार जाना पड़ता था। बताया कि छकरबंधा में अब हर बुधवार को बाजार लगाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही अगले बुधवार से मवेशी हाट बाजार भी लगेगा। मौके पर बाजार समिति के सचिव उपेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष नगीना यादव उप सचिव भगवती सिंह, कोषाध्यक्ष फोटु कुमार यादव, मदन सिंह पुर्व मुखिया संजय प्रसाद, पुर्व मुखिया हरीहर सिंह सरपंच हीरामणि यादव प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार यादव पंचायत पीटीए अनिल कुमार, रमेश कुमार, जेई कुमार धीरज,समाज सेवी काशिफ रजा, रामाशीष यादव, यूपी यादव, उमानाथ यादव, अनिल कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया