देवब्रत मंडल, गया

गया की गर्मी परवान चढ़ रहा है तो दूसरी तरफ गया नगर निगम के वार्ड नं 5 अंतर्गत गया के जदयू सांसद विजय कुमार मांझी की अनुशंसा पर कंडी नवादा में महादलित टोले में बिजली विभाग द्वारा लगाया गया नया ट्रांसफार्मर शोभा की वस्तु बनी हुई है। अबतक इससे विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी है। इस संबंध में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश सिंह यादव का कहना है कि उन्होंने व्यक्तिगत प्रयास कर सांसद से अनुशंसा करवाते हुए यहां नया ट्रांसफार्मर लगवाया। ग्रामीणों की समस्या को प्राथमिकता देते हुए विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर भी लगा दिया गया। सारी व्यवस्था कर दिए जाने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी है। जिसके कारण मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता से भी शीघ्र आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, पर सेवाएं अबतक शुरू नहीं की जा सकी है। लोग गर्मी से परेशान हैं। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी कार्य शेष रह गए हैं। कनीय अभियंता और संवेदक को दिशा निर्देश दे दिया गया है। एक सप्ताह में आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।