रिपोर्ट – दीपक कुमार (मगध लाइव न्यूज डेस्क)

फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। घटना शनिवार की है। 20 वर्षीय बहसी दरिंदे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के स्वजन घटना को लेकर रविवार को फतेहपुर थाना में पीड़िता के साथ पहुंचे। फतेहपुर थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने इस मामले को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना दी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर महिला थानाध्यक्ष रवि रंजन यहां पहुंची। जिन्होंने पीड़िता का बयान दर्ज की। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी स्वीटी कुमारी द्वारा घटनास्थल का जायजा भी लिया गया है। इस दौरान पीड़ित परिवार से घटना को लेकर जानकारी प्राप्त कीं। स्वजनों ने बताया कि बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कुरकुरे के पैकेट देते हुए बच्ची को अपने बुलेट बाइक पर धुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। वहीं बच्ची को करीब 500 मीटर दूर ले जाकर खलियान में गलत हरकत को अंजाम दिया। बच्ची ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुंह को बंद कर दिया गया। बच्ची को गंभीर अवस्था में छोड़कर मौके से बहसी फरार हो गया। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची। पूरे घटनाक्रम के बारे में परिवार वालों को जानकारी दी। रात अधिक हो जाने के कारण घटना की जानकारी रविवार को फतेहपुर थाना को दिया गया।