
मोहनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत अमकोला के पंचायत समिति सदस्य पंकज गुप्ता के आवास पर रविवार को नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह की अध्यक्षता मोहम्मद मिनहाज खां ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख एवं नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य एवं नव वर्ष मंगलमय कहा और उन्होंने कहा कि आप लोग नवनिर्वाचित सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने पंचायत और प्रखंड का विकास करें। वह नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख पंचायत समिति सदस्य मुखिया को पंचायत समिति सदस्य पंकज गुप्ता के द्वारा सभी को माला पहनाकर एवं बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत गोपालखेड़ा के मुखिया कमलेश सिंह ने कहा कि जिस तरह से जनता उन्हें एक बार दोबारा फिर से मौका दिया है। मै जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे और सबके साथ सबके विकास करेंगे।

इसी क्रम को जोड़ते हुए ग्राम पंचायत लाडू के मुखिया अजय कुमार शर्मा और पप्पू सिंह ने कहा कि अगर हम लोग पंचायत से प्रखंड के प्रतिनिधि एक होकर काम करें तो अपने क्षेत्र के निश्चित रूप से विकास होगी लोगों की समस्या दूर होगी। ग्राम पंचायत खरडिह के मुखिया पति गुड्डू गुप्ता ने भी कार्यक्रम का संबोधित किया। वहीं इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने कहा कि जिस तरह से प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख को चुनाव किया गया है। उम्मीद रखते हैं कि अपने क्षेत्र के विकास करेंगे। इधर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रमुख मुन्ना यादव ने कहा कि जिस तरह से पंचायत समिति सदस्य एवं उपस्थित गार्जियन तूल हमें फिर से उप प्रमुख पद पर बनाया है। मैंने आगे भी विकास किया था और मैं प्रखंड के विकास करते रहूंगा। प्रखंड प्रमुख दीपक सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से हमें प्रखंड के कंधे के भार दिया गया है। मैं अपने कर्तव्य को पालन करते हुए सबके साथ सबका विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य काफी पीछे हैं। इसे मैं ठीक करूगा। भ्रष्टाचार काम मिटाने का भी काम किया जाएगा। अफसरशाही नहीं चलेगी और सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मान करते हुए मैं प्रखंड के चौमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित रहूंगा। इस कार्यक्रम में पूर्व मुखिया दिलेशन प्रसाद यादव, प्रदीप चंद्रवंशी, डॉक्टर कृष्ण चंचल यादव, अनिल यादव पूर्व मुखिया पति उपेंद्र पासवान पंचायत जिला परिषद प्रेम यादव एवं जिला परिषद 43 और 44 के उनके पति संजय चौधरी एवं फनटू कुमार ने भी संबोधित किया है।
रिपोर्ट – रामानंद सिंह ,मोहनपुर संवाददाता
GIPHY App Key not set. Please check settings