

डुमरिया प्रखंड के 131विद्यालय में पंचम और सप्तम वर्गो में अध्यनरत छात्र छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई गई।मध्य विद्यालय डुमरिया, मध्य विद्यालय मदारपुर, मध्य विद्यालय कुसडीह, मध्य विद्यालय कुड़िया, मध्य विद्यालय कविसा, मध्य विद्यालय कसिया डीह, मध्य विद्यालय कोलसैता, मध्य विद्यालय गोटी बांध, प्राथमिक विद्यालय महूडी, प्राथमिक विद्यालय कोढी, प्राथमिक विद्यालय देवरी, प्राथमिक विद्यालय बरवाडीह, प्राथमिक विद्यालय करमा, प्राथमिक विद्यालय जुल्मडीह, मध्य विद्यालय मैगरा, मध्य विद्यालय भांगिया, प्राथमिक विद्यालय भांगिया, मध्य विद्यालय ढाब, मध्य विद्यालय महूडी, मध्य विद्यालय जमुनिया ताड़, मध्य विद्यालय मोनबार, इत्यादि सैकड़ो विद्यालयों में पंचम और सप्तम वर्गो के छात्र छात्राओं के बीच पुस्तक का वितरण किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा कुमारी ने बताया कि शेष बचे विद्यालय और वर्गो में पुस्तक उपलब्ध होने पर वितरण किया जाएगा।
रिपोर्ट – दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया