
फतेहपुर के अंदर बाजार में स्थापित भगवान भास्कर व छठ मैया की प्रतिमा का विसर्जन रविवार शाम बड़े ही धूमधाम से किया गया। इसके पूर्व स्थापित प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पुरा क्षेत्र छठ मैया व भगवान भास्कर की जयकारों से गूंज रहा था। वहीं, फतेहपुर की सह पोखर तलाब में स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रतिमा को फतेहपुर के प्रमुख मार्गो से परिभ्रमण कराया गया।
रिपोर्ट – विकास कुमार , फतेहपुर