
गया नगर निगम की पूर्व मेयर विभा देवी के आवास पर मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेयर विभा देवी ने नगर निगम के कर्मचारी, पदाधिकारी, वार्ड नं 5 की जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस वर्ष होने वाले निगम के चुनाव में जनता ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने कहा जो कार्य उनके मेयर पद पर रहते हुए अधूरी रह गई है, जितने के बाद सभी पूरी कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में एनडीए की उम्मीवार मनोरमा देवी चुनाव जीत रही हैं। इसके लिए उन्होंने भी कई जनप्रतिनिधियों को मनोरमा देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं। इस मौके पर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व मेयर के पति इंद्रदेव यादव ने कहा कि इस बार निगम के होने वाले चुनाव में अपनी भी दावेदारी पेश करने की तैयारी कर ली है। क्योंकि क्षेत्र की जनता ने उन्हें और उनकी पत्नी पर अपना भरोसा जताया है। उन्होंने कहा वे चुनाव में किसी नकारात्मक विचारों के साथ नहीं बल्कि जनता के हितों से जुड़े मुद्दों के साथ चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है। क्षेत्र की जनता इस बार बदलाव के लिए तैयार है। इस मौके पर क्षेत्र के कई लोग भी मौजूद थे।
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल