
रिपोर्ट – दिवाकर मिश्रा, डुमरिया
डुमरिया प्रखंड में धूम धाम से राम नवमी का पर्व मनाया गया। राम नवमी के अवसर पर झांकी निकाली गई। झांकी के पहले शोभा यात्रा में हजारों राम भक्त शामिल हुए। राम नवमी जुलूस शांति पूर्ण तरीके से निकाला गया। जुलूस में युआओ का जोश देखने को मिला। जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बीच बीच में जय श्री राम के भजन और भक्तिमय गीतों से वातावरण भक्ति मय हो गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के दस गावो के हजारों लोग जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। अंचलाधिकारी कोसल इमाम, प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्पवंती सिंह, थाना इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार गुप्ता, जिला पार्षद रविंद्र राम, मंझोली के मुखिया प्रमोद कुमार यादव, प्रयाग चौधरी, संजय गुप्ता, आलोक कुमार, कैलाश प्रसाद, श्रवन कुमार, गौतम कुमार, सुनील कुमार ,चंद्रकांत प्रसाद वर्मा, श्रीराम प्रसाद, बीबी बर्मा इत्यादि उपस्थित हुए।