वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल
गयाजी के पावन धरती पर भारत सरकार के वित मंत्री आर. निर्मला सीतारमण का आगमन हुआ। जिन्होंने गुरुवार की देर शाम गया के विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना कीं। इनके गया आगमन पर भाजपा के जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के मीडिया प्रभारी युगेश कुमार आदि नेताओं ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मंदिर में पूजा अर्चना कर वित्त मंत्री ने देश के सुख समृद्धि की कामना की। वित्तमंत्री की सुरक्षा को लेकर मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सूत्रों ने बताया कि वित्तमंत्री बोधगया में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। बता दें कुछ दिन पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गयाजी में रबर डैम का उद्घाटन करने के बाद गंगाजल आपूर्ति योजना की शुरुआत यहां आकर किए थे।