निकटतम प्रतिद्वंद्वी ममता देवी को करीब 363 वोटों से हराया

फतेहपुर प्रखंड के सलैया कलां पंचायत की निर्वतमान मुखिया गिरिजा देवी के प्रति यहां के लोगों ने अपना एकबार फिर से विश्वास जताया है। गिरिजा देवी दुबारा चुनाव जीत गईं हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ममता देवी को 363 वोटों से पराजित कर दी हैं। गया के गया कॉलेज के मतगणना स्थल पर livemagadh.com के निदेशक दीपक कुमार ने मतगणना की live reporting करते हुए ये जानकारी दी है। मतों की आखिरी राउंड में आए परिणाम के अनुसार गिरिजा देवी को कुल 3124 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि ममता देवी को 2788 मत प्राप्त हुए हैं।

जीत की घोषणा होते ही मतगणना केंद्र के बाहर गिरिजा देवी के समर्थकों में काफी खुशी और उत्साह देखा जा रहा है। गिरिजा देवी ने अपनी इस जीत के लिए पंचायत के सभी लोगों के प्रति आभार जताई हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता की जीत बताई हैं। उन्होंने भरोसा दिलायी हैं कि पंचायत क्षेत्र में विकास की गति को और आगे बढ़ाते हुए लोगों की हर सुख सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा।
दीपक कुमार (न्यूज़ डेस्क)