

बुधवार को गया एसएसपी हरप्रित कौर ने फतेहपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान में थाने में दर्ज कांडो की समीक्षा किया गया । वहीं संबधित केस आइओ को दर्ज कांडो के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिया। अन्य पुलिस पदाधिकारी को कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं थानाध्यक्ष राहुल रंजन से क्षेत्र में विधि व्यवस्था के बारे में पूछताछ किया। क्षेत्र में विधि व्यवस्था की बेहतर स्थिति को लेकर फतेहपुर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। जघन्य अपराध, शराब कांड के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संबधित कांड के अनुसंधानकर्ता को आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना में रहे स्टेशन डायरी , गुंडा पंजी, लूट पंजी, डकैती पंजी, उग्रवादी पंजी, गिरोह पंजी, खतियान पंजी, वारंट पंजी, प्राप्त पत्रों की पंजी, निर्गत पंजी, प्राथमिकी पंजी एवं 17 तखती का जांच किया गया। इस दौरान वजीरगंज ,मानपुर सर्किल इंस्पेक्टर नागेश्वर यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – संतोष कुमार सिंह ,फतेहपुर