वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया कॉलेज गया में प्राचार्य डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः काल से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बधाई देने वालों में गया नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. विनोद कुमार मंडल, अजित कुमार सिन्हा, जयबिनोद नंदा, पत्रकार सह अधिवक्ता देवब्रत मंडल, समाजसेवी दिलीप कुमार मंडल के अलावा कॉलेज के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकित गया महाविद्यालय गया के विद्यार्थी शामिल हैं । सभी ने प्राचार्य के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। प्राचार्य डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि आप सबों के प्रेम और स्नेह का मैं आभारी हूं। मैं महाविद्यालय के विकास के लिए समर्पित हूं अपने जन्म दिवस के अवसर पर भी मैं इसी संकल्प को दुहराता हूं और महाविद्यालय को नित्य नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हर संभव प्रयास करूंगा। महाविद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए आप सबों का सहयोग अपेक्षित है। इधर, पूर्व वार्ड पार्षद श्री मंडल आदि ने कहा कि श्री सिन्हा एक कुशल प्रशासक, शिक्षक के साथ साथ एक सच्चे समाजसेवी भी हैं। इनके दीर्घायु और शिक्षा के क्षेत्र में उच्चतम स्थान प्राप्त करने की कामना की है। इन सभी ने कहा कि श्री सिन्हा समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।