अधिकारियों को कार्य जल्द पूरा करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को गया आए और गया में विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। उनके आगमन से लेकर प्रस्थान तक जहां जिला प्रशासन मुस्तैद दिखे। वहीं जदयू नेता और कार्यकर्ताओं में भी मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान करने तक एक विशेष उत्साह दिखा। गया के सांसद विजय कुमार मांझी, विधान पार्षद मनोरमा देवी, जदयू के जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, जदयू के पूर्व प्रवक्ता श्रीकांत प्रसाद, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार, वरीय नेता अरविंद सिंह समेत कई नेता व कार्यकर्ताओं ने ज्ञान एवं मोक्ष की पावन भूमि पर प्रगतिशील ऐतिहासिक विकास कार्य गंगा उद्वह योजना से जुड़ी निर्माणाधीन जल संशोधन संयंत्र एवं जल भंडारण हेतु टैंक निरीक्षण एवं सीता कुंड सस्पेंशन ब्रिज एवं रबर डैम कार्यस्थल पर समीक्षात्मक भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री के साथ रहे।

विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी बिहार के ‘विकास पुरुष’ सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गया आगमन पर कहा है कि गया में प्रगतिशील ऐतिहासिक निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा के उपरांत वापस पटना प्रस्थान के क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिवादन कर विदा कीं।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा उद्ह योजना के अन्तर्गत चल रहे कायों की समीक्षा एवं प्रगति का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को निर्माण कार्यो में तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा जल उद्धव योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से मगध प्रमण्डल के राजगीर, नवादा ,गया, बोधगया, नालंदा के लोगों को शुद्ध पेयजल गंगा उपलब्ध कराया जाऐगा। इस योजना पर सरकार बड़ी राशि खर्च कर रही है। निर्धारित समय में काम को तेजी से पूर्ण करें। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दिपक कुमार,अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग सह स्वास्थ्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ,जल संसाधन सचिव संजीव हंस, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, बुडको के प्रबंधन निदेशक रमन कुमार, मगध रेंज के पुलिस कमीश्नर अमीत लोढा, गया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार आदि अधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट – देवब्रत मंडल (संपादक लाइव मगध न्यूज़)