
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी रविवार को फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत निमी गांव पहुंचे। यहां वे बोधगया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पंकज सिंह के माता जी के शांति भोज में शामिल हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री के साथ हम पार्टी के कई कार्यकर्ता भी शांति भोज में सम्मिलित हुए। इस दौरान श्री मांझी जी निमी गांव के रहने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पंकज सिंह की माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात वे शांति भोज में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मुखिया राजकरन सिंह, भोला सिंह,प्रो. सुन्दर शर्मा, DRx राहुल शर्मा , संजय सिंह, जुमन सिंह एवं कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट – दीपक कुमार न्यूज डेस्क