
रामानंद सिंह ,मोहनपुर
मोहनपुर थाना क्षेत्र के मसौंधी जंगल में रविवार को देर रात रेंजर विवेकानंद स्वामी के नेतृत्व में छापामारी कर एक चारपहिया वाहन पर लदा जंगल के लकड़ी बरामद किया गया है। रेंजर विवेकानंद स्वामी ने बताया कि रविवार को रात्रि में वन कर्मियों के द्वारा वन का रखवाली किया जा रहा था। इसी बीच सूचना मिली की जंगल की लकड़ी लादकर एक चारपहिया वाहन से बाहर ले जाया जा रहा है। वन कर्मियों एवं रेंजर के नेतृत्व में मसौंधी जंगल में जब पहुंचा तो वाहन छोड़कर लकड़ी कारोबारी रात्रि के अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गए। जीसका पिछा वनकर्मियों के द्वारा किया गया लेकिन भागने में सफल रहा। विवेकानंद स्वामी ने बताया कि उक्त चारपहिया वाहन को जप कर रेंज ऑफिस बाराचट्टी लाया गया है। उन्होंने कहा कि चालक नहीं 5 लोगों पर चिन्हित करते हुए शेरघाटी न्यायालय में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि चालक राजेश यादव, राम साव, राम शिव दास, अरविंद साव, मीनू खान सभी थाना फतेहपुर जिला गया के रहने वाले हैं। उक्त सभी पर प्राथमिकी दर्ज शेरघाटी न्यायालय में किया गया है।