
पूरा गांव में पूर्व उप मुखिया रंजन कुमार की पत्नी अंजू देवी की गोली मारकर हत्या मामले में टिकारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतिका की सास विद्या देवी के लिखित आवेदन पर दर्ज एफआईआर में गांव के ही गिरीजेश शर्मा एवं उनकी पत्नी सियमनी देवी, पुत्र संजीव कुमार, रंजीत कुमार उर्फ बुचानी समेत चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
दर्ज प्राथमिकी में विद्या देवी ने कहा है कि गुरुवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे अचानक घर मे घूंसकर गिरीजेश और संजीव दोनो गाली-गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो लाठी डंडा से पिटाई कर दिया। इस क्रम में जब बहू अंजू देवी, पोती अमृता आदि लोग जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो संजीव ने पिस्टल से बहू अंजू देवी पर गोली चला दिया। इसके पहले गिरजेश ने फायरिंग की जिसमें वह बाल-बाल बच गई। हालांकि दर्ज प्राथमिकी में जमीन विवाद का कोई जिक्र नहीं है।
अंजू की हत्या मामले का प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस अपनी करवाई और तेज करते हुए छापेमारी में जुटी है। बताया जाता है कि पैतृक घर पूरा के साथ गया स्थित आवास दोनो जगहों से सभी आरोपित फरार है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है। मृतक के स्वजनों द्वारा पुलिस को दो वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराई गई है। जिसमे गिरीजेश और संजीव हाथ में पिस्टल लिए दिख रहा है।
अंजू की हत्या के बाद गुरुवार की देर रात आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचानपुर में सड़क को जाम कर दिया था। मामले की सूचना पर पंचानपुर पहुंचे डीएसपी गुलशन कुमार द्वारा करबाई का आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया था। जंहा पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की सुबह शव को स्वजनों को सौंप दिया गया। गया के विष्णुपद में ही अंजू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 302, 307, 120 (बी) और 34 सहिय आर्म्स ऐक्ट लगाया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
महिला की हत्या घटना का दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावर हाथों में हथियार लहराते व महिला से उलझते देखे जा रहे है। थोड़ी देर दोनो ओर से बहस होती है इतने में एक अधेड़ तेजी से निशाना बनाते हुए आगे बढ़ता है व गोली की आवाज आती है। महिला गिर पड़ती है व लोग गोली चला देने की बात कहके भाग दौड़ करने लगते है। वायरल वीडियो में दोनो हमलावर पिता पुत्र बताये जा रहे है। पुलिस वीडियो के आधार पर हमलावरों की तालाश कर रही है।
रिपोर्ट – आलोक रंजन,टिकारी अनुमंडल संवाददाता