महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता

कोंच। आंती थाना क्षेत्र के ग्राम काजी बीघा में होली के झुमटा को लेकर बुधवार की रात दो समुदाय में जमकर मारपीट हुआ जिसमें 3 लोग घायल हुए और 2 को रेफर किया गया है।
बताया जाता है कि ग्राम काजी बीघा में बुधवार की रात करीब 10 बजे होली का झुमटा के साथ लोग गली के रास्ते क्रोश कर रहे थे तभी दूसरे समुदाय के लोगों से गाना बजाना के दौरान दोनों के बीच झड़प हो गया और जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से अंतु चौधरी, संतु चौधरी एवं राम प्यारे चौधरी को घायल बताया गया है जिसमें अंतु चौधरी एवं संतु चौधरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है जबकि राम प्यारे चौधरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में इलाज किया गया है।घटना की जानकारी आंती थाना की पुलिस को दी गई। आंती थानाध्यक्ष अजय कुमार, कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने मारपीट की घटना को पुष्टि की है और घटना के कारण को लेकर जांच पड़ताल में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक मौके पर आंती व कोंच थाना की पुलिस पहुंची हुई है और स्थिति नियंत्रण में है।