वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की झारखंड प्रदेश इकाई झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष Before Print के संपादक वरिष्ठ पत्रकार के. कौशलेन्द्र को पिता का निधन हो गया है। वरिष्ठ पत्रकार के. कौशलेन्द्र के पिता बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे। भाषाविद श्री टी.एन. सिन्हा का रांची में 21 मार्च की मध्य रात्रि में निधन हो गया। श्री सिन्हा बिहार के जहानाबाद जिले के ओकरी गाँव के निवासी थे। 03 नवंबर 1932 को जन्मे श्री सिन्हा बिहार सचिवालय, हजारीबाग, तोरपा(रांची), मनीगाछी(दरभंगा), समस्तीपुर और दुमका समेत कई स्थानों पर बतौर प्रशासनिक अधिकारी अपनी सेवाओं के लिए ख्यातिलब्ध रहे। बिहार प्रशासनिक सेवा में आने से पूर्व श्री सिन्हा पटना सिटी स्थित ओरियंटल कालेज में बतौर विभागाध्यक्ष हिन्दी सेवारत थे। इनके निधन पर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ नेता व सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।