
फतेहपुर पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। फतेहपुर थाना अध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि धनेता निवासी संजय यादव पिता भुना यादव को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। वही लोधवे निवासी सहेस सिंह पिता स्व. केसर सिंह शराब के नशे में धुत्त था। जिसे मौके से ही गिरफ्तार किया गया है। दोनों शराबियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।