
फतेहपुर थाना क्षेत्र के कोथर पीपरा गांव से फतेहपुर पुलिस ने छापेमारी कर तीन फरार अभियुक्तों को घर से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया की दीपक कुमार, देवेन्द्र सिंह व छोटेलाल सिंह कई वर्षों से फरार चल रहा था। इनलोगों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी की गई थी जिसके बाद फतेहपुर पुलिस गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास कर रही थी। सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर कोथर पीपरा गांव से तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार तीनो अभियुक्तों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट – मनोज कुमार , फतेहपुर