प्रेम प्रसंग मामले में बीते दो महीनो से फरार प्रेमी जोड़े को फतेहपुर पुलिस ने धनबाद (झारखंड) से गिरफ्तार कर लिया। फतेहपुर थाना अध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी मुन्ना कुमार पिता केदार भगत , गांव के ही रहने वाली एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद लड़की के परिजनों द्वारा फतेहपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। तब से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।
वहीं गुप्त सूचना के बाद बीते रविवार की रात फतेहपुर पुलिस धनबाद जाकर स्थानीय थाना की मदद से फरार जोड़ी को गिरफ्तार करने में सफल हुई। लड़की का फर्द ब्यान एव मेडिकल जांच के लिए गया भेज दिया गया। प्रेमी मुन्ना कुमार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
Leave a comment