मनोज कुमार फतेहपुर संवाददाता

रामनवमी व रमजान पर्व को लेकर फतेहपुर पुलिस अलर्ट मोड में है। थाना क्षेत्र के कई इलाकों में लगातार दूसरे दिन फ्लैग मार्च निकालकर आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने कहा कि प्रशासन द्वारा लोगों में सुरक्षा के प्रति विश्वास जगाने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया हैं। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यहां के लोग शांति प्रिय हैं। सदैव आपसी प्रेम व मिल्लत के साथ प्रत्येक त्योहार मनाते हैं। रामनवमी में भी लोगों से यही उम्मीद है। इस पैदल फ्लैग मार्च में एस आई सत्यनारायण शर्मा के अलावे दर्जनों पुलिस बल शामिल रहे।