
फतेहपुर। प्रखंड कृषि पदाधिकारी खुद खाद दुकानों का निरीक्षण करने के साथ साथ अपनी उपस्थिति में खाद वितरण करवा रहे हैं। इसके बावजूद स्थानीय किसानों को खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। बीएओ सुमेश्वर मेहता ने बताया कि किसानों को परेशानी न हो इसके लिए खाद विक्रेताओं के अलावा किसानों से भी लगातार सम्पर्क में रहते हैं। खुद भी दुकानों पर जाकर स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं।
फतेहपुर, पहाड़पुर, डुमरी चट्टी, गोपी मोड़, जम्हेता में खाद उचित मूल्य पर नहीं मिल रहा है। धान की फसल में डालने के लिए न तो यूरिया और न हीं डीएपी उपलब्ध हो पा रहा है। विभिन्न गांवों के किसानों ने बताया कि सरकारी दावे के अनुसार हमलोगों को खाद उचित मूल्य पर नही मिल रहा है। दुकानदार पहले खाद न होने का बहाना करते हैं। बहुत आरजू मिन्नत करने पर सरकार द्वारा निर्धारित दर से ऊपर तीन सौ से-350 रुपये पर खाद दे रहे हैं। जिसे किसान खरीदने को मजबूर हैं।
रिपोर्ट:- विकास कुमार