वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

बिहार सरकार शराबबंदी कानून को लेकर सख्त है। इसी का परिणाम है कि मद्य निषेध विभाग की एक विशेष टीम ने अभियान चलाकर शराब बनाने, बेचने व वालों को गिरफ्तार कर रही है। पिछले 24 घन्टे के अंदर गया और औरंगाबाद जिले की टीम ने इस अवैध कारोबार में संलिप्त और शराब पीने वाले 102 लोगों को सलाखों के पीछे कर दिया है। सहायक आयुक्त उत्पाद प्रेम प्रकाश ने बताया कि इसमें कुछ महिलाएं भी शामिल रही हैं। उन्होंने उत्पाद विभाग कि विशेष छापेमारी अभियान में 102 लोग पकड़े गए। इसमें 80 पीने वाले और 22 शराब बेचने वाले शामिल हैं। गिरफ्तार में 14 महिला भी शामिल हैं। सभी पर अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार सभी को जेल भेजा गया। सहायक आयुक्त उत्पाद प्रेम प्रकाश ने बताया कि औरंगाबाद जिले के एक्साइज अधिकारियों के साथ मिलकर जिले भर में पांच टीम बनाकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
सदर, शेरघाटी, टिकारी, नीमचकबथानी अनुमंडल के साथ एक्साइज चेक पोस्ट पर विशेष कार्रवाई की गई। छापेमारी में कुल 102 लोग पकड़े गए। सदर अनुमंडल में 29 पकड़े गए। इसमें 19 पीने और 10 बेचने वाले पकड़े गए। 25 लीटर देसी शराब पकड़ी गई। इसी तरह शेरघाटी अनुमंडल में कुल 25 में 22 पीने वाले और 3 शराब बेचने वाले धराए। 3 लीटर शराब भी जब्त की गई। बथानी में 21 गिरफ्तार किए गए। 12 पीने और 9 बेचने वाले शामिल हैं। 16 लीटर देसी शराब पकड़ी गई। बताया कि चेक पोस्ट पर 14 लोग पकड़े गए। सभी शराब पीने वाले हैं। चेकपोस्ट पर इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह, सदर अनुमंडल में इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद, बथानी में एसआई सुशील आनंद, टिकारी में एएसआई प्रभा कुमारी व शेरघाटी में एएसआई मो. शमशाद के नेतृत्व में अभियान चला। उन्होंने कहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने गुप्त सूचना देने वाले को आश्वस्त किया है कि उनका नाम गोपनीय रखा जाता है।



