रिपोर्ट – वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार 1971 के भारत-पाक युद्ध के 50 वर्ष पूरा होने पर स्थानीय कोतवाली के समीप स्थित शहीद स्मारक के पॉस विजय दिवस मनाया।
सर्वप्रथम 1971 युद्ध के जांबाज शहीदों को नमन करते हुए उन्हे सलामी दी गई।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो. विजय कुमार मिठू, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुंदन कुमार, कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी, कांग्रेस वर्कर्स कमिटी के जिलाध्यक्ष असरफ इमाम, विनोद बनारसी, मनोज कुमार पटेल, मुन्ना चंद्रवंशी, राजेश अग्रवाल, मो फिरोज राजा, अमित कुमार, सूरज कुमार आदि उपस्थित थे। नेताओं ने कहा की 1971 का युद्ध भारत के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है, जिसमे हम जीते तथा पाकिस्तान टूटा। नेताओं ने कहा की 1971 के युद्ध के दौरान देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व, साहसी चाल, श्रेष्ठ कूटनीति तथा देश के जांबाज सैनिकों की जज्बे की बदौलत पाकिस्तान 13 दिन भी युद्ध नहीं झेल पाया था और भारत के सामने हथियार डाल दिया था। 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को सरेंडर करा कर भारतीय सैनिक ने युद्ध फतह कर लिया था। नेताओं ने कहा कि 1971 युद्ध की विजय दिवस स्वर्ण जयंती समारोह विश्व के दो देश भारत एव बांग्लादेश मना रहा है।