वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

शनिवार को सेवा भारती के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री मान्यवर विजय पुराणिक का आगमन गया में हुआ। विजय पुराणिक पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम भारत क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक एवं महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रह चुके हैं। श्री पुराणिक के नेतृत्व में सेवा भारती की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन के आगामी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा हुआ। बैठक के बाद सेवा भारती द्वारा संचालित ब्रह्मयोनि पहाड़ के निकट बाल संस्कार शाला में भी भ्रमण हुआ। संस्कारशाला में बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का अराधना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा एवं बच्चों के सम्पूर्ण विकास से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण बातें केंद्र की शिक्षिका विद्या कुमारी एवं कोऑर्डिनेटर चंदू कुमार को बताया। उन्होंने सभी का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि शिक्षा व संस्कार से ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास सम्भव है। अच्छे गुण, व्यवहार एवं संस्कार से शिक्षित एवं सुसंस्कृत समाज का निर्माण होता है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख अंजनी कुमार, सह सेवा प्रमुख देवेंद्र कुमार, सेवा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष अनिल कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल दत्ता, सचिव विक्की बरनवाल, मनोज कुमार एवं रंजन गुप्ता मंच पर उपस्थित रहें। अंत में सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रीता बरनवाल, ममता बरनवाल, बिन्नी कुमारी एवं शैलेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही।