
टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड के नोनी गांव में महाबली चौहरमल जयंती मनाई गई। आदर्श नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा उनके चित्र पर मालार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने चौहरमल के व्यक्तित्व और कृतित्व के साथ समाज के उत्थान के उनके योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोक संगीत कलाकार गुड्डू हलचल और विनोद कुमार झा के बीच दोगोला गायन मुकाबला हुआ।

घंटो चले संगीत मुकाबला के बाद न्याय मंडल द्वारा गायक विनोद कुमार झा को प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्रतियोगिता के विजेता गायक झा को लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने मंचासीन अतिथियों के साथ शील्ड और पुरुस्कार प्रदान किया। मौके पर स्थानीय पूर्व मुखिया प्रतिनिधि स्यामाकान्त यादव, गनौरी मांझी, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि शम्भू पासवान, पैक्स अध्यक्ष राजवल्लभ पासवान, लोजपा के जिला सचिव नरेश पासवान, सेवानिवृत्त शिक्षक जगत राम, राजकुमार पासवान आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे।