
डुमरिया प्रखंड के टेकरा कला, मंझगावा, डुमरिया में आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। आंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जिला पार्षद रविंद्र राम, पूर्व मुखिया मनोज पासवान, पूर्व प्रमुख राज मोहन पासवान, पूर्व जिला पार्षद कृष्णा रविदास ने आंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।पूर्व प्रधानाध्यापक गौतम पासवान, सर पंच राम बलि पासवान, साजिद अहमद बागी, पिंटू कुमार, बीबी बर्मा, राम रूप पासवान, प्रेम प्रजापति, नौसाद खान इत्यादि ने उपस्थित होकर डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
रिपोर्ट – दिवाकर मिश्रा , डुमरिया