
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बुधवार को जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से गया शहरी क्षेत्र के छठ घाटों व तालाबों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी ने पुलिस लाइन स्थित सिंगरा स्थान छठ घाट, केंदुई घाट इत्यादि छठ घाटों व तालाबों पर उपलब्ध कराए गए सुविधाओं यथा नियंत्रण कक्ष, चेंजिंग रूम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, वाहन पड़ाव, यातायात की व्यवस्था इत्यादि का जायजा लिया गया।

इसके उपरांत ज़िला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने केंदुई घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य जल एवं दूध से दिया गया। ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि वे भगवान भास्कर से प्रार्थना करते हैं कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से हम सभी जिलेवासियों, राज्यवासियों, देशवासियों को सुरक्षित रखें और हमारे देश, राज्य में भाईचारा, प्रेम, सद्भाव का वातावरण बना रहे। विदित हो कि लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरूआत 8 नवंबर, 2021 से ही हो चुकी है, जिसका बुधवार को तीसरा दिन है। छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। नहाए खाए के साथ शुरू होने वाला यह पर्व चार दिनों का होता है। जिसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है और समापन सप्तमी (गुरुवार) को सुबह उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ हो जाएगा। जिला पदाधिकारी के साथ प्रशिक्षु आईपीएस, विशेष कार्य पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल