सुजीत कुमार, प्रदीप रंजन बने जिला उपाध्यक्ष व रत्नेश कुमार तथा सरताज अहमद बने जिला सचिव
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

रविवार को +2 हरिदास सेमिनरी स्कूल में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की गया जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन महासचिव प्रसेनजीत चक्रवर्ती ने किया। बैठक में 21 सदस्यीय जिला कार्यसमिति को मंजूरी प्रदान की गई। कार्यसमिति को विस्तार देने पर भी सर्वसम्मति बनी।
नवगठित जिला कार्यसमिति में अध्यक्ष व महासचिव के अलावा सुजीत कुमार और प्रदीप रंजन को जिला उपाध्यक्ष, रत्नेश कुमार (दैनिक भास्कर) और सरताज अहमद को जिला सचिव, रंजन सिन्हा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इनके अलावा फैज़ान अजीजी, देवनंदन यादव(दैनिक जागरण), नंदन शर्मा(अमर उजाला), नीरज कुमार(प्रभात खबर), पंकज कुमार उर्फ डबली, संजीव कुमार उर्फ कालटू, हरिवंश कुमार(प्रभात खबर), जितेंद्र मिश्र(प्रभात खबर), विजय पांडेय, राजेश पासवान और सनत मिश्रा उर्फ प्रीतम को कार्यसमिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इनके अलावा जिला कार्यसमिति में कमल नयन, कमलेश कुमार सिंह, कंचन कुमार सिन्हा, मनोरंजन कुमार, देवव्रत मंडल, राजेश कुमार मिक्की, श्याम भंडारी, आलोक कुमार व सुनील सौरभ को मार्गदर्शन मंडल के सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है। यूनियन के मीडिया सेल के प्रभारी के रूप के हरिवंश कुमार को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। जिन्होंने बताया कि संग़ठन का विस्तार व मजबूती के लिए अनुमंडल स्तर पर जल्द ही होली पर्व के पूर्व कमेटी का गठन करा लिए जाने पर सहमति बनी। साथ ही यूनियन का अपना कोष हो इसके किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में ज्वाइंट खता खोलने के लिए अध्यक्ष और महासचिव को जिम्मेदारी दी गई।

GIPHY App Key not set. Please check settings