29.6 C
Gaya

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया ने 3059 केसों का निपटारा कर पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Published:

रिपोर्ट – वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया ने कुल 3059 केसों का निपटारा कर पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसमें 1868 सुलहनीय आपराधिक वाद प्रमुख है। शनिवार को गया जिला जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजित हुआ। इस मौके पर जिला जज जितेंद्र कुमार, डीएम सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अभिषेक सिंह, एसएसपी आदित्य कुमार सदस्य, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अंजू सिंह, फैमिली जज साहब गुलाम गौस, ऋषि कांत कुमार एडीजे-2 ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। मंच संचालन स्वाति सिंह JM-2 ने किया। इस लोक अदालत को सफल बनाने के लिए 30 बेंच का गठन किया गया था। जिसमें कुल वादों 3059 के समझौता से 8,96,84, 877 राशि का निबटारा हुआ। पूरे बिहार में एक साथ आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में गया जिला पहले स्थान पर रहा है। जारी एक सूची के अनुसार गया जिला विधिक सेवा प्राधिकार की उपलब्धि को अंकित किया गया है। जिसमें दर्शाया गया है कि इस बार(11.12.2021) को सम्पन्न
राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया ने कुल 3059 केसों का निपटारा कर पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बता दें राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पूरे जिले में सतत जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष जिला जज जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर सचिव अंजू सिंह के नेतृत्व में चले जागरुकता अभियान भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वहीं अनुग्रह मेमोरियल लॉ कॉलेज के छात्र द्वारा नुक्कड़ नाटक, पैनल लॉयर का प्रयास और प्राधिकार के कर्मचारियों की भी भूमिका सराहनीय रही।
बताया गया कि संपन्न लोक अदालत में बिजली विभाग से संबंधित 465 केस से समझौता राशि 1,92,92,143, वाहन दुर्घटना के 25 मामले समझौता राशि 1,57,30,000, क्रिमिनल के 1369 समझौता राशि 6,72,500, वैवाहिक मामले 2, बैंक ऋण मामले 1190 समझौता राशि 5,39,87,834, टेलीफोन विभाग के एक मामले, चेक बाउंस के मामले 7 का निपटारा हुआ।

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img