
रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच
कोंच: प्रखंड के अहियापुर में शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड और जिला के कई नेता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। रुस और युक्रेन युद्ध में भारत के कारण युद्ध विराम घोषित कर सभी भारतीय को सुरक्षित निकाला गया। आज भारत के तरफ पूरा विश्व देख रहा है। नरेंद्र मोदी के द्वारा किये कार्यो को भाजपा के कार्यकर्ता जन जन तक पहुँचाने का काम करेगें। उक्त अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, विधानसभा प्रभारी सह जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, कार्यक्रम प्रभारी सह जिला मंत्री वेंकटेश शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, टिकारी उतरी मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, टिकारी नगर अध्यक्ष पुष्पा चौरसिया, टिकारी दक्षिणी अध्यक्ष संतोष कुमार, कोंच दक्षिणी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, उतरी मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, शिव वल्लभ मिश्रा, मुखिया उमेश कुमार, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।