
कोंच। प्रखंड कार्यालय में उप विकास आयुक्त विनोद दुबल ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे उप विकास आयुक्त श्री दुबल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी के साथ साथ आवास सहायक के साथ समीक्षा बैठक कर प्रखंड में संचालित योजनाओं की जानकारी लिया। श्री दुबल ने बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी को आवास योजना में लाभुकों द्वारा आवास बना लिया गया है उसे दुसरे किस्त उपलब्ध कराने का आदेश दिया। वही आवास सहायक को हिदायत करते हुए कहा कि किसी तरह आवास योजना में लापरवाही ना करें, सुचारू रूप से कार्य कर लक्ष्य को पुरा करने का आदेश दिया।आवास समीक्षा के दौरान डीडीसी ने संतोषजनक स्थिति पाया। आवास से संबंधित लंबित कार्यों को आवास सहायक को सुचारू रूप से कार्य करने को आदेश दिया। प्रखंड कार्यालय के बाद मनरेगा कार्यालय में उप विकास आयुक्त जैसे ही पहुंचे ऐसे ही प्रोग्राम पदाधिकारी निरंजन कुमार से कई योजनाओं की जानकारी लिया। जानकारी के उपरांत प्रखंड के सभी रोजगार सेवक के साथ समीक्षा बैठक किया और बैठक में कई बिंदुओं पर कार्य करने का निर्देश दिया। मनरेगा में अधूरा पड़े है कार्यों को जल्द पूरा करने का आदेश दिया।